एटा, अक्टूबर 28 -- Etah News: जिला जेल में अचानक सायरन बजने और फायरिंग की आवाज सुनाई देने से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। शुरुआत में लोगों को कुछ समझ नहीं आया और वे किसी बड़ी घटना की आशंका से सहम गए, लेकिन बाद में पता चला कि यह किसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए किया गया मॉकड्रिल (मॉक अलार्म) था, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

सायरन और फायरिंग से मचा हड़कंप बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे जिला जेल में अचानक सायरन बज उठा और जेल के बाहर तैनात एक बंदीरक्षक ने हवा में फायर भी किया। सायरन और फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग चौंक गए। मार्ग से गुजर रहे राहगीर भी रुक गए और जेल के भीतर किसी अप्रिय घटना होने की चर्चा करने लगे।

हर माह होता है मॉक अलार्म कुछ देर के ल...