Etah News: मैक्स पिकअप ने बाइक सवार भाई-बहन व पिता को रौंदा
एटा, नवम्बर 26 -- Etah News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव उलायतपुर के पास गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मैक्स पिकअप ने बाइक सवारों को रौंद दिया। टक्कर लगने से पिता और दो मासूम बेटा-बेटी की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार से आ रही मैक्स पिकअप ने बाइक में पीछे से टक्कर मारी थी। बाइक सवार लोग खाई में जा गिरे। पिकअप भी खंदी में पलट गई। उसके चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कठौली निवासी तेजवीर शाक्य (30) पुत्र कन्हैया लाल, पांच साल की बेटी गीता और साढ़े तीन साल के बेटे युवराज को जैकेट दिलाने के लिए गांव वाहनपुर जा रहे थे।
तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से तीन की मौत यह लोग अभी गांव से निकल ही पाए थे कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रही मैक्स पिकअप ने उन्हें रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.