Etah News: मेडिकल कॉलेज में पर्चा बनने पर लंबी लाइन देख युवक ने बुला ली पुलिस
एटा, अगस्त 5 -- Etah News: मेडिकल कॉलेज में पर्चा न बनने और लंबी लाइन को देखकर परेशान हुए युवक ने डायल-112 पुलिस को ही कॉल कर दी। काफी देर तक लाइन में नंबर ना आने से वह आहत हो गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे समझा बुझाकर फिर से लाइन में लगाकर पर्चा बनवाने की सलाह दे दी। नंबर आने के बाद ही पर्चा बन सकेगा। हालांकि मामला तत्काल ही सुलझ लग गया था। थाना पिलुआ के गांव अढ़ापुरा निवासी अमित बुधवार को अपनी मां का उपचार कराने के लिए मेडिकल कॉलेज आए थे। पर्चा बनवाने के काउंटर पर लंबी लाइन लगी हुई थी। वह भी उसी लाइन में लग गया। इसके चलते उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। काफी देर बाद भी पर्चा न बनने से नाराज होकर अमित ने डायल-112 पुलिस को कॉल कर दी। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने युवक की बात सुनी। अचानक पुलिस को देख मेडिकल कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.