एटा, अगस्त 13 -- Etah News: मेडिकल कालेज में भर्ती होने वाले मरीज और उनके तीमारदारों के लिए अब सुबह नाश्ता, दोपहर में लंच और शाम को डिनर परोसने की व्यवस्था की गई है। चिकित्सकों के दिशा-निर्देश में बनने वाले खाद्य पदार्थों को मरीजों को परोसने से पहले एक टीम प्रतिदिन चेकिंग करेगी। रसोईघर प्रभारी सौरव ने बताया कि मेडिकल कालेज में प्रतिदिन मरीज और उनके तीमारदारों को सात दिन नियमित रूप से ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर परोसा जा रहा है। इसमें सोमवार को ब्रेकफास्ट में नमकीन दलिया, रोस्टेट चना और मौसमी फल, दोपहर में लंच में रोटी-चावल-दाल और मौसमी सब्जी, रायता और शाम को डिनर में रोटी-चावल-सब्जी शामिल है। इसी प्रकार मरीज-तीमारदारों को नाश्ता में अन्य छह दिन पोहा, ब्रेड-बटर, उबला काला चना-चाय, वेज दलिया और वेज उपमा शामिल है। प्रतिदिन रसोई में 300-400 तक मर...