Etah News: मेडिकल कालेज में पांचवे फ्लोर पर मरीजों के पीने को उपलब्ध पानी
एटा, अगस्त 21 -- Etah News: शुक्रवार को मेडिकल कालेज में एक से चौथे फ्लोर पर पीने के पानी को लगे वॉटर कूलर से पेयजल मरीज, तीमारदारों को उपलब्ध नहीं हो पाया। परेशान होकर मरीजों को एक से दूसरे फ्लोर पर पानी के लिए चक्कर लगाते देखा गया। पांचवें फ्लोर पर लगे वॉटर कूलर से पीने का पानी मिलने पर मरीजों ने राहत की सांस ली। पीने के पानी के लिए मरीज, तीमारदारों को लिफ्ट के माध्यम से ऊपर से नीचे चक्कर काटते देखा गया। मेडिकल कालेज में पेयजल के लिए प्रत्येक फ्लोर पर वॉटर कूलर की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को प्रत्येक फ्लोर में से चार फ्लोर पर लगे वॉटर कूलर से पेयजल सप्लाई नहीं आ रही। इस पर मरीजों को पीने के पानी के लिए इधर से उधर भटकते देखा गया। वार्ड में भर्ती मरीजों को पीने के पानी के लिए लिफ्ट से ऊपर-नीचे जाना पड़ा। इसके बाद भी उनको पीने का पानी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.