एटा, अगस्त 18 -- Etah News: मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दो इंटर्न के बीच झड़प हो गई। इसके बाद बाहरी आठ-दस लोगों को बुलाकर कहासुनी और मारपीट की गई। जानकारी होने पर इमरजेंसी प्रभारी ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामला शांत कराया। मंगलवार के मेडिकल कालेज इमरजेंसी में दो इंटर्न चिकित्सकों में मिनी ओटी में कार्य करने के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद एक इंटर्न ने बाहर से आठ-दस लोग बुलाकर साथी इंटर्न के साथ मारपीट एवं अभद्रता कर दी, जिससे इमरजेंसी में माहौल गरमा गया। जानकारी होने पर इमरजेंसी एचओडी डा.सत्यवीर शर्मा, डयूटी पर मौजूद ईएमओ ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। उसके बाद मामला शांत हो सका। यह मामला मिनी ओटी में घायल युवक को टांके लगाते समय दूसरे इंटर्न का नाखून लगने से विवाद शुरू हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान ...