Etah News: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च, पुतला दहन
एटा, सितम्बर 28 -- Etah News: भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध कांग्रेस ने सोमवार को शहर में विरोध मार्च निकाला। पैदल मार्च के दौरान कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए परशुराम चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। पुतला दहन के दौरान पुतला को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस ने झड़प हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आहवान पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को पैदल विरोध मार्च जिला कार्यालय से कलक्ट्रेट तक निकाला गया। धान मिल वाली गली स्थित कांग्रेस कार्यालय से विरोध मार्च शुरू होकर जीटी रोड, परशुराम चौक होते हुए धरना स्थल कचहरी की ओर बढ़ा। पैदल मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परशुराम चौक पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.