Etah News: मासूम बच्ची को घर पर ले जाकर किया दुष्कर्म का प्रयास
एटा, अगस्त 7 -- Etah News: मासूम बच्ची को घर पर ले जाकर आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पिता ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना मारहरा के एक मोहल्ला निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार को मासूम बेटी घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि आरोपी आकाश निवासी मोहल्ला कम्बोह आया और चीज खिलाने के बहाने बेटी को अपने साथ ले गया। कमरे में मासूम बेटी को ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी के चिल्लाने पर घरवाले, पड़ोसी पहुंचे। कमरे में पहुंचकर बच्ची को बचाया साथ ही आरोपी को भी पकड़ लिया। तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को पकड़ लिया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.