Etah News: मासूम की हत्या में पुलिस के हाथ खाली, ठोस सबूत की तलाश
एटा, अक्टूबर 29 -- Etah News: मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस को अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिल सका है। मामले में संदेह के घेरे में आए युवक से पूछताछ भी की गई, लेकिन उससे पुलिस को कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा। ऐसे में हत्याकांड की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। बता दें कि थाना मलावन के गांव नगला भूपाल निवासी तीन वर्षीय राधिका पुत्री संजय शनिवार दोपहर को घर के बाहर लापता हो गई थी। नाना ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार शाम चार बजे उसका शव घर के पीछे खेत में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या होना आया था।बताया जा रहा है कि जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक से पूछताछ की। हालांकि पूछताछ में अभी तक ऐसा कोई ठोस तथ्य सामने नहीं आया जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.