Etah News: मारहरा में 20 हजार की चाय पत्ती सीज, नमूना लिया
एटा, अक्टूबर 12 -- Etah News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ने सहायक आयुक्त खाद्य-2 विजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को मारहरा में वाहन चेकिंग के दौरान 20 हजार रुपये की खास टी ब्रांड की चाय पत्ती सीज की गई है। टीम ने चाय का नमूना लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त खाद्य-2 ने बताया कि सोमवार को मारहरा के हनुमान चौक पर वाहन चेकिंग की गई। इसमें 200 ग्राम चाय के पैकेट वाली चार बोरी खास-टी ब्रांड की चाय पत्ती को सीज किया गया है। इसकी अनुमानित लागत 18,900 रुपये बतायी गई है।वाहन के साथ सेल्समैन कासगंज जनपद के गांव बढ़ादा निवासी पंकज सिंह पुत्र अमर सिंह, मैसर्स खास टी लीवर्स निर्माता प्रोपराइटर, गंजडुंडवारा के मोहल्ला केवल निवासी आशीष कुमार पुत्र श्याम कुमार से पूछताछ की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.