एटा, अगस्त 4 -- Etah News: मंगलवार को नगर के मोहल्ला बस्ती चौराहा पर लगे वॉटर कूलर पर पानी पीने गई छह वर्ष की फिजा को करंट लग गया। बच्ची को करंट लगते चीख-पुकार मच गई। एक दुकानदार ने तत्परता दिखाते हुए वॉटरकूलर से चिपकी बच्ची को अलग हटावा। तब जाकर उसकी जान बच सकी। आसपास के लोगों का कहना है कि नगर पालिका परिषद की ओर से बस्ती चौराहे पर लगाए गए सार्वजनिक वाटर फ्रीजर में करंट आ रहा है। इसकी जानकारी कई बार नगर पालिका परिषद को दी गई है। उसके बाद भी वॉटरकूलर में आ रहे करंट को दूर नहीं कराया गया है। मंगलवार को हुई घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। यह भी पढ़ें- Etah News: छह महीने से रास्ते में खड़ा ट्राली ट्रांसफार्मर, निगम के अधिकारी रहे बेपरवाह उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर लगे सभी वाटर फ्रीजर की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मां...