Etah News: मारहरा ब्लॉक के दो सफाई कर्मी निलंबित, निरीक्षण के दौरान बताया शराब पी रहे हैं
एटा, अक्टूबर 24 -- Etah News: डीपीआरओ ने मारहरा ब्लॉक क्षेत्र के दो सफाई कर्मियों पर कार्य के प्रति लापरवाही बरतने एवं ड्यूटी के दौरान ठेके पर शराब पीने की बात करने पर निलंबन की कार्रवाई की है। शनिवार को डीपीआरओ अभिलाष बाबू ने बताया कि मारहरा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत यादगारपुर से आईजीआरएस पर शिकायत मिली थी कि ग्राम पंचायत में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसके बाद भी सफाई कर्मी सफाई कार्य करने नहीं आ रहे है। लोगों की शिकायत पर 21 अगस्त को मारहरा बीडीओ ग्राम पंचायत यादगारपुर में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। मौके पर एडीओ पंचायत एवं सचिव उपस्थित मिले, लेकिन सफाई कर्मी छोटेलाल पुत्र महावीर सिंह एवं संजीव कुमार पुत्र श्यामपाल सिंह नही मिले। जब पंचायत सचिव ने दोनों सफाई कर्मियों से फोन पर बात की तो दोनों सफाई कर्मियों ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.