Etah News: मात्र दस रुपये के सेल न होने पर बंद रही एनसीडी क्लीनिक, मरीज परेशान
एटा, जुलाई 31 -- Etah News: मेडिकल कालेज में संचालित एनसीडी क्लीनिक में बीपी जांच मशीन सिर्फ एक सेल न होने की वजह से संचालित नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से क्लीनिक में आ रहे मरीजों की बीपी जांच नहीं हो पा रही है। लाइन में लगकर जांच कराने पहुंच रहे मरीज इंकार करते ही आक्रोशित हो उठते हैं। मशीन में सेल खत्म हो गए थे। किसी ने भी दस रुपये के सेल लगाने की जहमत नहीं उठाई। मेडिकल कालेज में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित एनसीडी क्लीनिक में मरीजों की बीपी, शुगर की नियमित जांच की जा रही है। दो-तीन दिन से क्लीनिक में संचालित बीपी मशीन के सेल डिस्चार्ज हो गये है। नए सेल न होने की वजह से बीपी मशीन का संचालन बंद पड़ा हुआ है। इससे क्लीनिक में प्रतिदिन जांच कराने आने वाले 100 से अधिक मरीज वापस लौट रहे हैं। शुक्रवार को भी लाइन में लगकर जब बुजुर्ग बीपी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.