Etah News: महिला के बार-बार रुपये मांगने से परेशान युवक ने खुद को गोली से उड़ाया
एटा, सितम्बर 27 -- Etah News: एटा, हिन्दुस्तान संवाद। रिश्ता टूटने के बाद मंगेतर के बार-बार रुपये मांगने से परेशान युवक ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। आरोप है कि मंगेतर रुपये देने के लिए लगातार दबाव बना रही थी। रुपये नहीं देने पर फंसाने की धमकी देती थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामले में बहन ने दो लोगों के विरूद्ध तहरीर दी है। कोतवाली नगर के मोहल्ला स्वर्णपुरी निवासी आदित्य पांडेय (28) पुत्र सत्यप्रकाश की कुछ माह पूर्व मोहल्ला कटरा की महिला से रिश्ता तय हुआ था। बाद में किसी कारण से टूट गया था। रिश्ता टूटने के बाद महिला आदित्य को परेशान करती थी और रुपये मांगती थी। आरोप है कि महिला ने कई बार रुपये दे दिए उसके बाद भी नहीं मान रही थी। आरोप है कि शनिवार रात को दोनों की मोबाइल पर आपस में बात हुई थी और कॉल कटने के बाद युवक कमरे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.