एटा, सितम्बर 17 -- Etah News: महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा के मद्देनजर थाना पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने मंगलवार को कस्बे के सर्रफा बाजार में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने बाजार में संदिग्ध दिख रहे व्यक्तियों से पूछताछ की। अभियान के तहत पुलिस टीम ने बाजार में आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी। सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्धों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, टीम ने स्थानीय महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए यह एंटी रोमियो अभियान लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Etah News: महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को चलाया चेकिंग अभियान बाजारों, सार्वजनिक स्थानों तथा स्कूल-कॉलेजों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष ...