Etah News: महादेव परशुराम मन्दिर से तीसरी बार चोरी, लोगों में आक्रोश
एटा, नवम्बर 2 -- Etah News: रविवार रात को चोरों ने तीसरी बार समसपुर रोड स्थित महादेव परशुराम खाटू श्याम मन्दिर को निशाना बनाया। चोर ताला तोड़कर दान पेटिकाएं और घंटे सहित सामान चोरी कर ले गए। मंदिर से बार-बार चोरी होने पर लोगों ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया है। कोतवाली जलेसर के समसपुर रोड महादेव परशुराम खाटू श्याम मंदिर में सोमवार सुबह भक्त पूजा करने पहुंचे तो मंदिर के दरवाजे खुले मिले। अंदर जाकर देखा तो सभी सामान गायब था। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद भी घटनास्थल पर पुलिस नहीं पहुंची।डॉ. अजय उपाध्याय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ कोतवाली पहुंचे। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.