एटा, जुलाई 16 -- Etah News: गांव मटफोड़ा में हुई फायरिंग और मारपीट की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। एक आरोपी से तमंचा भी बरामद हुआ है। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गांव मटफोड़ा में बुधवार को मेड़ के विवाद में फायरिंग और मारपीट हुई थी। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई थी। इतना ही नहीं हमले में तीन लोग घायल हो गए। एक युवक के सिर में चोट लगने से गंभीर रुप से घायल हो गए। मामले में पीड़ित रितिक ने आरोपी अवधेश सहित तीन आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना जैथरा पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपने नाम अवधेश, शिवम बताया है। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया...