एटा, सितम्बर 22 -- Etah News: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य का जनपद में प्रथम बार आगमन पर जीटी रोड जिला कार्यालय में भाजपाईयों ने स्वागत किया। मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि गीता शाक्य ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संरचना है। संगठन की रीति-नीति के साथ हर वर्ग को जोड़ना है। जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाएं। ब्रज प्रांत प्रभारी का इसके उपरांत पूर्व सांसद डॉ. महादीपक सिंह शाक्य के तिलक नगर स्थित आवास पर स्वागत हुआ। बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व विधायक प्रत्येन्द्रपाल सिंह, प्रजापालन वर्मा, कुबेर सिंह, मिथलेश अगरिया, श...