एटा, जुलाई 19 -- Etah News: मारहरा, गांव सुल्तानपुर निवासी एक युवक की मथुरा जंक्शन के पास रेलवे ट्रैक पर मौत हो गई। मृतक के भाई ने युवक को मजदूरी कराने के बहाने ले जाने वाले लोगों और उसकी पत्नी के दूसरे पति समेत पांच लोगों पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है। घर वालों ने कार्रवाई की मांग को लेकर शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। घर वाले आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कर हटाया। देर रात पुलिस की देखरेख में शव का अंतिम संस्कार कराया गया है। थाना मारहरा के गांव सुल्तानपुर निवासी प्रभूदयाल ने तहरीर देते हुए बताया कि भाई तालेवर को 12 जुलाई की शाम गांव के दो युवक, गांव कासिमपुर, सिरसाबाद का युवक बेंगलुरु में काम करने के बहाने अपने साथ लेकर गए थे। बताया कि त...