एटा, अक्टूबर 10 -- Etah News: मजदूरी कर घर लौट रहे एक श्रमिक की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार रात को वह काम खत्म कर लौट रहा था, तभी आसपुर के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल श्रमिक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना सकीट के गांव रमपुरा निवासी दीपक (40) पुत्र जनवेद काफी सालों से गांव छछैना थाना मलावन में रह रहे थे। वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। शुक्रवार को भी वह मजदूरी करने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान गांव आसपुर के पास वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...