एटा, जुलाई 22 -- Etah News: गांव नगला दयाल में जर्जर मकान की छत अचानक गिर गई। छत के नीचे बैठे तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी ले जाया गया। इसमें दो लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं एक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। बुधवार दोपहर को नगला दयाल निवासी संध्या पत्नी राजकुमार, नगीना पुत्री महीपाल तथा राधिका देवी पत्नी नेत्रपाल अपने मकान में दूसरी मंजिल पर छत के नीचे बैठकर घरेलू कार्य कर रही थी। सुबह नौ बजे जर्जर मकान की छत अचानक गिर गई। इससे यह सभी लोग मलवे दब गए। चीख पुकार की आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंच गई। मलबे में दबे घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। संध्या, नगीना को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। राधिका को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी।...