एटा, अक्टूबर 24 -- Etah News: जिले में मंदिर से चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कोतवाली जलेसर के गांव भ्याऊ मंदिर से चोर करीब 33 किलो वजन का घंटा चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पर स्थानीय लोगों में नाराजगी जताते हुए खुलासे की मांग की है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली जलेसर के गांव भ्याऊ निवासी शिव सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के मंदिर पूजा कराते हैं। मनोकामना पूरी होने पर घंटा भी चढ़ाते हैं। बताया कि कुछ दिनों पहले मंदिर में चोर घुस आए और मंदिर से करीब 33 किलो के कई घंटा चोरी कर ले गए। मंदिर से घंटा चोरी होने की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पीड़ित की शिकायत पर जलेसर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों का पता लगाने और चोरी गए घंटे की बरामदगी के प्रयास में ज...