Etah News: मंदिर में सो रहे साधु से लूट के बाद ईट से कूचकर की हत्या
एटा, अक्टूबर 1 -- Etah News: गांव लालपुर स्थित मंदिर के तपस्वी साधु की ईंट से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारोपी पोटली में रखी हजारों की नकदी लूट ले गया। रोजाना की तरह जब सुबह जय सियाराम की आवाज नहीं आईं तो स्थानीय लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो उनका शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा मिला। हत्या की जानकारी मिलते ही एसएसपी, एएसपी, सीओ, थाना पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली है। पुलिस का दावा है कि मानसिक रुप से कमजोर युवक ने हत्या की। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। थाना निधौलीकलां के गांव लालपुर निवासी भोजराज (60) पुत्र सूरजपाल साधु थे है। गांव के बाहर बने मंदिर में बीस साल से रह रहे थे। परिवार के भतीजे और गांव के लोग खाना देने जाते थे। बुधवार शाम को ग्रामीणों के साथ मंदिर पर काफी देर तक बैठे थे। रात होने के बाद सोने चले गए थे। ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.