एटा, अगस्त 2 -- Etah News: एटा, आचार्य नयन सागर महाराज का 34वां वर्षायोग मंगल कलश स्थापना समारोह रविवार को संपन्न हुआ। मांगलिक अनुष्ठान की शुरुआत बड़े मंदिर से निकली शोभायात्रा से हुई। दोपहर 12 बजे आचार्यश्री ने श्रावकों के साथ पद विहार करते हुए पुलिया गर्वी, विमर्श चौक, ठंडी सड़क और जीटी रोड से होते हुए जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार तक पहुंचे। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आचार्यश्री का स्वागत किया गया। सभागार में ध्वजारोहण सुभाष चन्द्र जैन, मंच उद्घाटन सुराज चंद्र जैन कर शुभारंभ किया। मंगलाचरण आरु जैन ने प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया और नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य मंगल कलश राकेश जैन, सनी, मनीष जैन ने प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- गुरु शरणम् तीर्थ में वर्षा योग को कलश स्थापित कार्यक्रम में आचार्य नयन सागर महाराज ने बताया कि व...