Etah News: भैंसों की लड़ाई के विवाद में मां-बेटे, बेटी और बहू को लाठी-डंडों से पीटा
एटा, अक्टूबर 28 -- Etah News: गांव नगला हरजू में भैंसों के आपस में भिड़ने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद चार लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नगला हरजू निवासी कुसुमा पुत्री श्यामवीर सिंह रविवार को भैंस खोलकर घर ला रही थीं। इसी दौरान रास्ते में परिवार के ही उमाशंकर की भैंस खड़ी थी। आरोप है कि कुसुमा की भैंस ने उमाशंकर की भैंस को सिर मार दिया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि उमाशंकर, इनके घरवाले लाठी-डंडे लेकर आ गए और हमला कर दिया।हमले में शकुंतला देवी, उनकी बेटी कुसुमा, बेटा राधाकृष्ण, पुत्रवधू रूबी देवी घायल हो गईं। वायरल हुए वीडियो में एक व्यक्ति लाठी से पिटाई करता हुआ दिखाई दे रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.