एटा, सितम्बर 2 -- Etah News: माहौर वैश्य धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी मंडल की ओर से कार्यसमिति के सत्यापन को लेकर बैठक आयोजित की गई। मंडल प्रभारी राधेश्याम ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए गए।

बैठक में चर्चा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया। बैठक में भाजपा नेता विजेंद्र सिंह राठौर, दिनेश चंद्र गुप्ता, विजय मिश्रा, मंडल अध्यक्ष विमल गुप्ता, सौरभ गुप्ता, राजीव चौहान, रामू, सौरभ कठेरिया, रामसागर, जान ...