एटा, जुलाई 22 -- Etah News: भाजपा की ओर से चारों विधान सभा क्षेत्रों पर एक साथ बूथ सम्मेलन आयोजित किए गए। इसमें बूथ जीतने का मंत्र दिया गया। बूथ सम्मेलन में आए लोगों को भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था और किए गए विकास कार्यों के बारे में बताया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि चारों विधानसभा क्षेत्र में एक साथ बूथ सम्मेलन ऐतिहासिक रहे। आज से हमारा एक ही मूलमंत्र है 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत'। जिलाध्यक्ष के नाते मैं विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता शीर्ष नेतृत्व के दिशानिर्देशों पर चलते हुए जनपद की चारों सीटों पर जीत का परचम लहराएगा। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही भाजपा की पहचान: बृजेंद्र नागरएटा सदर विधान सभा क्षेत्र का सम्मेलन एटा सदर विधान सभा क्षेत्र का बूथ सम्मेलन आसपुर स्थिति सीमा पै...