एटा, सितम्बर 8 -- Etah News: गांव नगला सुमिरत में छज्जा तोड़ते समय अचानक गिर गया। मलबे में दबकर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। थाना जैथरा के गांव नगला बिजू निवासी रामकुमार (28) पुत्र मेघ सिंह मंगलवार को मजदूरी करने के लिए गांव नगला सुमिरत गए थे। पुराने मकान का लेंटर तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मकान भरभराकर गिर पड़ा। काम कर रहे मजदूर रामकुमार मलबे में दब गए। हादसा होते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से मलबा हटाकर युवक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंचे घरवालों में शव को देख कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके प...