Etah News: भरगैन में छज्जा तोड़ते समय गिरा लेंटर, दबकर मजदूर की मौत
एटा, अगस्त 13 -- Etah News: भरगैन नगर पंचायत में बुधवार को सड़क चौड़ीकरण के कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे मकान का छज्जा तोड़ते समय अचानक पूरा लेंटर भरभराकर नीचे गिर गया। मलबे की चपेट में आने से जिले के तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें 42 वर्षीय तालेवर सिंह पुत्र कस्तूरी लाल की मौत हो गई। घायल दो अन्य मजदूरों का उपचार चल रहा है। थाना राजा का रामपुर के गांव चंदनपुर निवासी तालेवर सिंह(42) पुत्र कस्तूरी लाल, प्रेमचंद्र पुत्र सुरेंद्र, सागर पुत्र जीतपाल भरगैन में जाहिद के यहां मजदूरी करने गए थे। मृतक के भतीजे विक्की के अनुसार जाहिद ही तीनों मजदूरों को गांव से काम करने के लिए भरगैन लेकर गए थे। भरगैन नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। सड़क की जद में आ रहे निर्माण को हटाने के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.