एटा, जुलाई 31 -- Etah News: सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों से शिवभक्तों के विशाल जत्थे गुजर रहे हैं। पूरा शहर इस समय बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोषों से गूंज रहा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश के अलावा शिकोहाबाद, आगरा, बटेश्वर और फतेहपुर सीकरी जैसे दूर दराज इलाकों के कांवड़िए कासगंज के कछला और लहरा घाट से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य शिवालयों की ओर निरंतर बढ़ रहे हैं। इस बार की कांवड़ यात्रा में महिला श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। हाथों में गंगाजल की गगरी और हाथों में कांवड़ थामे महिलाएं कठिन भक्ति का परिचय दे रही हैं। कासगंज रोड और आगरा रोड पर कांवड़ियों की सर्वाधिक भीड़ गुजर रही है। इसमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी भक्ति रस में सराबोर दिख रहे हैं। कठिन से कठिन दूरी भी महादेव के भ...