Etah News: बैंक प्रबंधक होने का झांसा दे की शादी, दहेज के लिए घर से निकाला
एटा, अक्टूबर 19 -- Etah News: कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव के निवासी पीड़ित पिता ने अपनी बेटी के साथ धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। आरोपी ने खुद को बैंक प्रबंधक बताकर रिश्ता जोड़ा था, लेकिन शादी के बाद उसकी असलियत और ठगी का कारोबार सामने आया। वर्ष 2024 में पीड़ित ने अपनी बेटी रोशनी की शादी आगरा के शिवनगर (खेरिया मोड़, थाना शाहगंज) निवासी रोहित कश्यप के साथ तय की थी। आरोपी वर्तमान में फिरोजाबाद के थाना उत्तर अंतर्गत प्रकाश नगर (जलेसर रोड) में रह रहा है। उसने खुद को बैंक में शाखा प्रबंधक बताया था और बैंक के बाहर व्यस्तता का नाटक कर परिवार का विश्वास जीता था।
शादी के बाद दहेज की मांग और उत्पीड़न पीड़ित ने कर्ज लेकर और रिश्तेदारों की मदद से धूमधाम से शादी की। आरोप है कि शादी के दौरान से ही ससुराल पक्ष बुलेट मोटरसाइकिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.