एटा, अगस्त 26 -- Etah News: जलेसर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेरनी में सफाई व्यवस्था की स्थिति बदहाल बनी हुई है। गांव की गलियों में जगह-जगह कीचड़ और गंदा पानी जमा होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि स्कूली बच्चे भी रोजाना कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। बारिश के बाद गलियों में जलभराव और कीचड़ की समस्या और बढ़ गई है। गंदे पानी के जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इससे ग्रामीणों में डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक मच्छरों की रोकथाम के लिए गांव में फॉगिंग और एंटी-लार्वा स्प्रे भी नहीं कराया गया है। कीचड़ भरी गलियों से गुजरने के दौरान स्कूली बच्चों के कपड़े खराब होने के साथ ही उनके फिसलकर चोटिल होने का खतरा भी बना रहता है। रमेश पचौरी, म...