Etah News: बृजवासी स्वीट से सात घरेलू गैस सिलैण्ड-दो चूल्हे हुए बरामद
एटा, सितम्बर 1 -- Etah News: डीएम अरविंद सिंह के निर्देश पर मंगलवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिग्विजय सिंह ने आगरा रोड चुंगी स्थित बृजवासी स्वीटस पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और टीम ने दुकान से सात घरेलू गैस सिलैंडर और दो चूल्हे बरामद किये है। यह कार्रवाई घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक कार्य में इस्तेमाल करने वाले के विरुद्ध की जा रही है। मंगलवार दोपहर में डीएम के निर्देशन में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिग्विजय सिंह ने टीम के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र में आगरा चुंगी स्थित बृजवासी स्वीट पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दुकान से घरेलू गैस के 7 सिलेंडर और 2 चूल्हे बरामद किए हैं। इस दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिग्विजय सिंह, पूर्ति निरीक्षक एके राणा, सह पूर्ति निरीक्षक केके शर्मा सहित पुलिस बल मौज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.