एटा, अक्टूबर 2 -- Etah News: महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बुलाकीनगर में खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय जुनेदपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय बुलाकीनगर के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एआरपी प्रवेश यादव एवं प्रधानाध्यापिका नीलम ने संयुक्त रूप से किया। खेल शुरू होने से पहले प्रधानाध्यापिका नीलम एवं संकुल प्रभारी रूप सिंह ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। हॉकी मुकाबले में में उच्च प्राथमिक विद्यालय बुलाकीनगर की टीम विजेता रही। विद्यालय की ओर से विजेता टीम को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान श्वेता पांडेय, पूजा दुबे, केदार सिंह, वंदना तोमर, प्रवेश कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं...