एटा, सितम्बर 10 -- Etah News: एटा, बीते 24 घंटे में मेडिकल कालेज इमरजेंसी में बुखार से दो मरीजों की मौत हो गई। बुधवार और गुरुवार को परिवारीजन गंभीर हालत में मरीजों को उपचार के लिए इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने जांच करने के बाद दोनों मरीजों को मृत घोषित कर दिया। सौहार निवासी 48 वर्षीय जयनंदन पुत्र रामवीर सिंह चौहान को गंभीर हालत में भाई अनूप सिंह ने उपचार के लिए मेडिकल कालेज इमरजेंसी में बुधवार शाम 5.45 मिनट पर भर्ती कराया। चिकित्सक ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। जयनंदन को को छह-सात दिन से बुखार आ रहा था। उनका इलाज पहले गांव में ही चिकित्सक ने कराया गया। उपचार से फायदा नहीं हुआ। बुधवार शाम को हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उनको मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां पर उनको चिकित्सक ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मैनपु...