एटा, अक्टूबर 31 -- जिमों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी Etah News: शारीरिक फिटनेस को जनपद में दर्जनों व्यायामशाला बिना मानक और पंजीकरण के संचालित हो रही हैं। अगर यहां पर कोई हादसा होता है तो एक रास्ता होने से जनहानि होने की आशंका बनी रहती है। शहर, नगर, कस्बा में गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य मार्गों पर आकर्षक बैनर, पोस्टरों से सुसज्जित व्यायामशालाओं का संचालन हो रहा है। जहां पर सुबह-शाम युवाओं को शारीरिक फिटनेस के लिए मशीनों पर पसीना बहाते देखा जा सकता है। अधिकांश जिम में आने-जाने के लिए सिर्फ एक ही रास्ता है। वह भी बहुत ही संकरे। कई जिम प्रथम फ्लोर पर संचालित हो रही है। इनमें आग लगने की घटना होने पर जनहानि होने की पूरी आशंका बनी रहती है। आग से बचाव के लिए इनमें निकलने के लिए दूसरा दरवाजा नहीं है।

पंजीकरण के बिना चल रही जिम जिम संचालन के लिए ...