एटा, अगस्त 25 -- Etah News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत एआरटीओ ने स्कूल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को एआरटीओ ने जांच के दौरान बिना परमिट संचालित हो रहे तीन स्कूल वाहनों को पकड़ा। नियमों का उल्लंघन मिलने पर तीनों वाहनों को सीज कर पुलिस यार्ड में खड़ा करा दिया गया। एआरटीओ शिवम यादव ने बताया कि स्कूलों में बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच की। जांच के दौरान वाहनों के जरूरी दस्तावेज, परमिट और अन्य मानकों को देखा गया। इसी दौरान तीन स्कूल वाहनों के पास वैध परमिट नहीं पाया गया। बिना परमिट बच्चों का परिवहन किए जाने को गंभीरता से लेते हुए टीम ने तत्काल कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- बिना फिटनेस दौड़ रहीं चार स्कूल बस सीज, आठ के काटे चालान तीनों वाहनों को मौके से कब्जे में लेकर पुलिस यार्ड भेज ...