एटा, जुलाई 15 -- Etah News: बिना नक्शा पास कराए कालोनियां बसाई जा रही है। कई लोगों ने इनमें मकान भी बना लिए है। मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने ऐसे लोगों को चिहिंत करना शुरू कर दिया है। बिना नक्शा के पास भवन बनाने वालों को नोटिस जारी किए गए है। वहीं अन्य लोगों को भी नोटिस जारी किए जाने की योजना बनाई जा रही है। बिना नक्शा के कालौनी काटने वाले और भवन बनाने वालों के खिलाफ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसमें मुनेश बाबू के नाम नोटिस जारी किया गया है। इसमें कहा कि बिना नक्शा पास कराए मारहरा रोड पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बिना नक्शा के कराए जा रहे कार्य कारण इसे गिराने की चेतावनी दी गई है। अवधेश यादव के नाम भी नोटिस जारी किया गया है। यह भी मारहरा रोड पर बिना नक्शा के निर्माण कार्य करा रहे है।रवि कुमार यादव भी मारहरा रोड पर रेजीडेंसी ...