Etah News: बिजौरी अंडरपास में जलभराव बना स्कूली बच्चों और राहगीरों के लिए आफत
एटा, अगस्त 27 -- Etah News: एटा-बरहन रेल मार्ग स्थित बिजौरी अंडरपास में जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है, जो कि स्थानीय राहगीरों एवं स्कूली बच्चों के लिए मुसीबत बना हुआ है। बारिश के कारण अंडरपास में एक से डेढ़ फीट तक पानी भर जाने से वाहन सवारों और पैदल राहगीरों का निकलना दुश्वार हो गया है।
समस्या का प्रभाव रेलवे अंडरपास में जलभराव का सबसे बुरा असर क्षेत्र के मासूम बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहा है। बिजौरी समेत अन्य कई गांव के सैकड़ों बच्चे हर दिन अंडपास में भरे गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर बने हुए है। इसके कारण रोजना उनकी यूनीफार्म, किताबें-बैग गंदे हो रहे है। बच्चों को घुटनों तक भरे पानी में उतरकर स्कूल जाना मजबूरी बन चुका है। आए दिन पानी में बच्चे फिसलकर गिर रहे है। परिजनों को कभी भी अप्रिय घटना होने का भी खतरा बना हुआ है। वाहनों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.