Etah News: बिजली कटौती से सूख रहीं फसलें, किसानों ने व्यक्त किया आक्रोश
एटा, अगस्त 17 -- Etah News: सोमवार को भाकियू के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती के चलते सिंचाई के अभाव में फसलें सूखने पर आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही डीवीवीएनएल एटा जोन के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि जिले के पीटीडब्ल्यूडी फीडरों पर तय रोस्टर के बाद भी सप्ताह तक बिजली नहीं आ रही है। इस कारण किसान धान समेत अन्य फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं और फसलें सूखने की कगार पर खड़ी है। उन्होंने बताया कि इस बार जिले में बारिश की स्थिति ठीक न होने से किसान फसलों की सिंचाई नलकूपों के माध्यम से ही कर रहे है। बिजली न मिलने के कारण किसानों को काफी महंगे डीजल पंपों से सिंचाई करनी पड़ रही है। इससे किसानों की फसल लागत बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक निधौलीकलां, गदनपुर क्षेत्र में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.