Etah News: बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने आईटीआई बिजलीघर पर काटा हंगामा
एटा, अगस्त 21 -- Etah News: जिला मुख्यालय से लगे करीब 70 गांव में दिन-रात हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को संबंधित कासगंज रोड स्थित आईटीआई बिजलीघर पर जोरदार हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बिजली अधिकारियों पर आरोप लगाया कि शासन द्वारा तय किए गए 18 घंटे के रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं दी जा रही है। बीते दिन गुरुवार को आईटीआई बिजलीघर से पोषित होने वाले दर्जनों गांव में दिनभर बिजली कटौती के बाद रात को भी बिजली आने से संबंधित गांव के लोगों का भीषण गर्मी से बुराहाल हो गया। रात करीब 11 बजे जब बिजली आने की कोई उम्मीद नजर न आने पर कासगंज रोड से लगे गांव असरौली, नगला गोकुल के दर्जनों लोग आईटीआई बिजलीघर पहुचे और जमकर आक्रोश व्यक्त करते हुए बिजली आपूर्ति शुचारू करने की मांग की। बिजलीघर पर पहुंचे ग्रामीणों को देख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.