एटा, जुलाई 14 -- Etah News: सोमवार को नगर क्षेत्र के बापू विद्या मंदिर मॉडल स्कूल में टीसी कटाने को लेकर वायरल किए गए वीडियो की जांच करने मंगलवार को बीईओ नगर क्षेत्र नेत्रपाल सिंह करने पहुंचे। उसके बाद जांच आख्या बीएसए अनुपम अवस्थी को सौंपी है। बीईओ नगर क्षेत्र से वायरल किये गये वीडियो को निराधार और गलत बताया है। मंगलवार को बापू विद्या मंदिर पहुंचे नगर क्षेत्र बीईओ ने वायरल वीडियो से संबंधित अभिभावक और प्रधानाध्यापक तिलत मुस्तफा को आमने-सामने बैठाकर जानकारी की। टीसी लेने पहुंचे किशोरों के वीडियो बनाये जाने पर भी सवाल उठाये। टीसी लेने के लिए स्वंय अभिभावकों को आना चाहिए था। यह भी पढ़ें- क्लासरूम के अंदर एक-दूसरे को किस करते दिखे शिक्षक-शिक्षिका, Video वायरल; BSA ने बिठाई जांच बच्चों को भेजकर इस तरह से वीडियो वायरल कराना गलत है। वायरल वीडिय...