Etah News: बाजार जा रही दोनों बहनों के गले से लॉकेट, कुंडल लूटे
एटा, अक्टूबर 25 -- Etah News: जिले में लूट की घटनाएं थम नहीं रही हैं। शहर के शिकोहाबाद रोड से बाइकसवार लुटेरे दो बहनों के गले से सोने के लॉकेट और कुंडल लूटकर ले गए। चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और बाइकसवार लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकले। मामले में पीड़ित ने बाइकसवार लुटेरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लुटेरों ने दो बहनों के गहने छीने शिकोहाबाद रोड बापूनगर निवासी विशनपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 22 अक्तूबर को पत्नी रजनी देवी, उनकी बहन संगीता देवी पैदल बाजार जा रही थीं। हाजीपुरा मोड़ के नजदीक शिव मंदिर के सामने अचानक पीछे से दो बाइकसवार लुटेरे आए और झपट्टा मारकर रजनी देवी के गले से सोने का लॉकेट, कानों के कुंडल, संगीता देवी के गले से सोने का एक लॉकेट, कानों के कुंडल छीन ले गए। विशनपाल ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.