एटा, अगस्त 23 -- Etah News: राजा का रामपुर। गांव कैला के पास रविवार को बाइकसवार सिपाही दुकान में घुस गया। सिपाही, दुकानदार गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायलों की पहचान कैला निवासी अमित कुमार पुत्र रामसेवक, सिपाही मोहित यादव पुत्र महेंद्र निवासी फफूता थाना बिछवां जिला मैनपुरी के रूप में हुई है। कांस्टेबल मोहित यादव वर्तमान में जिला बदायूं के बिल्सी में सीओ के यहां तैनात बताए गए हैं। घायल अमित के पिता रामसेवक ने बताया कि रविार को बेटा अमित सड़क किनारे स्थित दुकान पर बैठा था। इसी दौरान अलीगंज की ओर से सिपाही मोहित यादव बाइक से आ रहे थे। आरोप है कि बाइक तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर दुकान पर बैठे ...