एटा, अगस्त 26 -- Etah News: बाइकसवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। जिला मैनपुरी थाना औंछा के गांव नगला पीपल निवासी सुमित (35) पुत्र रनवीर सिंह किसी काम से गांव सरौंठ आए थे। बुधवार दोपहर को बाइक से अपने घर लौट रहे थे। गांव महाराजपुर के पास पहुंचें। वहीं पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पेड़ में सिर लगने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है。

बुआ के घर सैमई देने जाते समय युवक हुआ घायल थाना मलावन के गांव ज्यूरी निवासी पुष्पेंद्र बुधवार को अलीगंज क्षेत्र के गांव भरपुरा में बुआ के घर चून-सिमइयां देने जा रहे थे। इसी दौरान गांव अंगरैया के पास पहुंचे। वही...