एटा, नवम्बर 27 -- Etah News: थाना सकरौली में दर्ज बाइक लूट और बरामदगी से संबंधित मुकदमे में न्यायालय ने तीन आरोपियों को नौ-नौ वर्ष के कठोर कारावास और कुल 11,500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। सात जून 2011 को थाना सकरौली में शिकायत दर्ज कराई थी कि अभियुक्तों ने उससे जबरन बइाक लूट ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया।न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की सुनने के बाद रितेश पुत्र चंद्रपाल चौहान निवासी निनामई थाना सासनी, जनपद हाथरस, चमनेश पुत्र साहब सिंह निवासी छौंक, थाना हाथरस जंक्शन, जनपद हाथरस और धर्मपाल पुत्र खजान सिंह निवासी बेल पीपरी, थाना सकरौली को नौ-नौ वर्ष की सजा के साथ अर्थदंड की सजा सुनाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...