Etah News: बाइक रोककर चाबी निकालने और हमला करने का आरोप
एटा, जुलाई 9 -- Etah News: बाइक सवार दो युवकों के साथ मारपीट, बाइक की चाबी छीनने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। थाना अलीगंज के गांव अमरौली रतनपुर निवासी सचिन पुत्र गिर्राज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आठ जुलाई को दोपहर करीब तीन बजे वह अपने साथी विकास कुमार के साथ बाइक से अलीगंज आ रहे थे। आरोप है कि गांव से निकलने के बाद पुल के पास पहले से खड़े कुछ लोगों ने उनकी बाइक जबरन रोक ली। आरोप है कि दीपक निवासी नगला भज्जन, श्याम मोहन, जगमोहन निवासी खेखपुर, अजय निवासी मंगला जजुमनी ने मिलकर बाइक की चाबी निकाल ली और दोनों युवकों के साथ पिटाई की। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और घटना के बाद कार से मौके से फरार हो गए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.