एटा, अक्टूबर 15 -- Etah News: बस स्टैंड पर अचेत अवस्था में मिले एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि युवक जहरखुरानी का शिकार हुआ होगा। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चल सकेगा। बता दें कि दो दिन पहले युवक अचेत हालत में बस स्टैंड पर पड़ा मिला था। उसकी हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। उपचार के दौरान बुधवार को युवक ने दम तोड़ दिया।युवक की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। जहरखुरानी का शिकार होने की आशंका जताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...