Etah News: फोन लगा था चार्जिग पर, खाते से साइबर अपराधी ने पार किए 52 हजार
एटा, जुलाई 30 -- Etah News: न कोई मैसेज खोला और न ही किसी को ओटीपी दिया बावजूद इसके खाते से हजारों रुपये पार हो गए। मैसेज आने के बाद पीड़ित को जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के मोहल्ला मारहरा दरवाजा इस्लामनगर निवासी फरमान ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ दिन पहले मोबाइल पर मैसेज आया। मैसेज खोलने पर पता चला कि खाते से 52 हजार रुपये कट गए। रुपये कटने के बाद पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने तत्काल बैंक में जाकर जानकारी की। जानकारी पर पता चला कि किसी फर्म में रुपये भेजे गए है। पीड़ित ने बताया कि उन्होने किसी को भी बैंक संबंधी जानकारी नहीं दी थी जिस समय खाते से रुपये कटे थे उस दिन मोबाइल चार्जिग पर लगा हुआ था, जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली नगर में जाकर शिकायत की। नगर पुलिस ने जांच की। जांच के बाद नगर पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.