एटा, अक्टूबर 29 -- Etah News: त्योहार पर बाजार में बिक रहे मिलावटी खाद्य पदार्थों के प्रति जनजागरूकता के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग फूड सेफ्टी वैन के माध्यम से अभियान चला रहा है। सहायक आयुक्त खाद्य-2 विजय कुमार वर्मा ने बताया कि अभियान के तहत वैन के साथ मौजूद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम, एनालिस्ट खाद्य पदार्थ की प्रारंभिक जांच कर 15 मिनट में परिणाम देते हैं। इससे लोगों को पता चल सके। किस तरह खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच की जा सकती है। सहायक आयुक्त खाद्य-2 ने बताया कि विभाग लगातार लोगों को मिलावटी खाद पदार्थों के बारे में जागरूक कर रहा है। विभागीय मोबाइल वैन जनपद में भ्रमण कर लोगों को खाद्य पदार्थ में मिलावट की जांच कैसे की जाएगी यह भी बताती है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: खाद्य जांच की प्रयोगशाला नहीं, मिलावट के भरोसे ...